Home मुख्य किन प्रत्याशियों केलिए मंगलमय होगा मंगलवार, फैसला आज। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 23, 2017

किन प्रत्याशियों केलिए मंगलमय होगा मंगलवार, फैसला आज। Voice of Darbhanga

IMG_20170523_055743

दरभंगा: नगर निगम चुनाव के तहत रविवार को डाले गए वोटों की गिनती मंगलवार की सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलिटेकनिक, कादिराबाद में बने दो मतगणना हॉल में होगी। इसे लेकर उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। उस दिन 344 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। दरभंगा नगर निगम के 47 पार्षदों का ताज किस-किस के सिर पर होगा? इस पर सबकी नजर है। वहीं इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि स्वच्छ, पारदर्शी व निष्पक्ष मतगणना संपन्न कराने को लेकर प्रशासन तैयार है। निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी के गणना पटल पर पदाधिकारियों व कर्मियों की नियुक्ति की गई है। नोडल पदाधिकारी बज्रगृह कोषांग द्वारा निर्वाची पदाधिकारी के अनुमोदन से निर्धारित गणना पटल पर ईवीएम ले जाने के लिए बाक्स फ्लो प्लान अग्रिम रूप से तैयार किया गया है तथा मतगणना के समय उसी फ्लो प्लान के अनुसार गणना पटल पर ईवीएम गिनती के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। मतगणना के दिन मतगणना परिसर तथा कक्ष में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारियों तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतगणना केंद्र पर कोई भी पदाधिकारी अथवा कर्मचारी बिना प्रवेश-पत्र के मतगणना परिसर एवं मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे। मतगणना के समय विभिन्न पदाधिकारियों, कर्मियों, मीडिया कर्मियों, उम्मीदवारों व गणन अभिकत्र्ता को अलग-अलग रंगों का प्रवेश पत्र निर्गत किया गया है। गणना अभिकत्र्ता का पास फोटोयुक्त विधिवत पंजी संधारित करते हुए निर्वाची पदाधिकारी द्वारा निर्गत हुआ। मतगणना परिसर में सिर्फ प्रेक्षक एवं निर्वाची पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के वाहन को प्रवेश की अनुमति होगी।

नगर आयुक्त को मतगणना केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम के एक वरीय पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में सफाई कर्मियों की टीम मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्ति की गई है। संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराई जानी है। वीडियोग्राफर के कार्यों का पर्यवेक्षण नोडल पदाधिकारी, वीडियोग्राफी कोषांग के द्वारा किया जाएगा।

सिविज सर्जन 23 मई को एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम को मतगणना केन्द्र पर प्रतिनियुक्त करेंगे।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी एक फायरबिग्रेड दस्ता मतगणना केंद्र परिसर में नियंत्रक्ष कक्ष के समीप प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल द्वारा संपूर्ण मतगणना परिसर में आवश्यक बिंदुओं पर फ्लैक्स या वालपेंटिग के माध्यम से साईनेज लगवाया जाएगा।

Share

Leave a Reply