
भाजपा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में एक एक बूथ तक विस्तारकों के पहुँचने का निर्णय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: संगठन की मजबूती और पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत ग्राम मुरिया विवाह भवन में दरभंगा ग्रामीण विधान सभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को सम्प्पन हुआ। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष केदार साह एवं संचालन अंजनी झा मुन्ना तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख सदर उपेंद्र साह ने किया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने कहा की दरभंगा ग्रामीण विधान सभा के सभी बूथों पर विस्तारक पहुँचेगे।राष्ट्रीय मनीषी ,कुशल संगठक और प्रख्यात चिन्तक दीनदयाल जी के विचारों को जन जन तक पहुँचाने के लिए ही विस्तारक योजना हैं।दीनदयाल जी वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा आवाज उठाते रहें हैं।25 मई से 15 जून तक सभी बूथों पर विस्तारक जाय।
पूर्व विधायक डा.अशोक यादव ने कहा की विस्तारक प्रधान मंत्री मोदी जी की जनपयोगी योजनाओं का प्रचार बूथ पर जाकर करें,केंद्र सरकार की 60 से अधिक योजनाए बिहार में चल रही हैं लेकिन राज्य सरकार के लापरवाही के कारण कार्यान्वयन की गति इतनी धीमी हैं की इसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा हैं। प्रत्येक बूथ पर 10-10 नए कार्यकर्ताओं को जोड़ कर संगठन का विस्तार करना हैं। बूथ जीतो चुनाव जीतो के तहत कार्य करें।आपके मेहनत से ही 2019 में पुनः केंद्र में सरकार बनेगी।
प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा की प्रशिक्षण वर्ग भाजपा को सामाजिक संठनिक और राजनितिक रूप से एक नई दिशा देगी।
जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजनीति सुविधा के लिए नहीं करते बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र सेवा के लिए राजनीति कर रहें हैं।इसलिए हम राष्टभक्त कहलाते हैं।
जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी अशोक नायक ने कहा की लालू नीतीश महादलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी सरकार हैं। इनके नाजायज सम्पति की खुलासा के बाद भी नितीश की चुप्पी क्यों?
सम्बोधन करने वालो में जिलाध्यक्ष हरी सहनी के साथ राजेंद्र मंडल, राम कुमार झा, मनोज कुमार झा, राजीव मिश्रा, अजय राम, घनश्याम झा,राधाबल्लभ झा,मदन यादव,अशोक कुमार अमर,आनन्द झा,सागर झा,अंजनी निषाद,नीलाम्बर मंडल,लक्ष्मण झा आदि प्रमुख थे।

