
केएसडीएस सिंडीकेट का अहम निर्णय। Voice of Darbhanga

दरभंगा : कुलपति डॉ. सर्वनारायण झा की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित सिंडीकेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग गई. कुल नौ एजेंडे विचार के लिए लाए गए थे और पहली बार सभी के सभी अंग्रेजी में थे. यह जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत प्र0 सिंह ने बताया कि सबसे पहले 3.4.17 को आयोजित गत बैठक की कार्यवाही पर विचार किया गया. इसी कर्म में अन्य विन्दुओं पर आम सहमति बनी. वहीं 23.1.17 एवं 3.4.17 को सम्पन्न सिंडीकेट की बैठकों में लिए गए निर्णयों को संपुष्ट किया गया. साथ ही 22.5.17 को आयोजित वित्त समिति व परीक्षा परिषद की कार्यवाही को भी हरी झंडी मिल गयी. इसके अलावा डा0 दिलीप कुमार झा के निलम्बन मुक्त करने वाले प्रस्ताव पर विचारोपरान्त एक कमेटी गठित की गयी जिसमें प्रोवीसी डा0 चन्देश्वर प्र0 सिंह, डा0 दिलीप चौधरी व रुदल राय को शामिल किया गया है. यह कमेटी इस मामले की समीक्षा कर रिपोर्ट सिंडीकेट के समक्ष रखेगी. साथ ही राजकीय संस्कृत कॉलेज पटना के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य डा0 कुलानंद झा के मामले में भी यही कमेटी समीक्षा करेगी. वही दूसरी ओर मन्दिर प्रबन्धन में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम को भी सिंडीकेट की हरी झंडी मिल गयी. मालूम हो कि ऐसे ही अलग-अलग 10 अन्य पाठ्यक्रमों पर सिंडीकेट पहले ही अपनी मुहर लगा चुका है. इसी क्रम में शिक्षा शास्त्र विभाग में एन सी ई टी नियमों के मुताविक संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर वीसी को अधिकृत कर दिया गया. इसके अलावा दो अन्य एजेंडे पर भी सहमति बनी. बैठक में कुलपति डा0 झा, प्रोवीसी डा0 सिंह, डा0 दिलीप चौधरी, डा0 शक्तिनाथ झा, डा0 श्रीपति त्रिपाठी, शकुंतला गुप्ता, डा0 कन्हैया चौधरी, डा0 ब्रह्मानंद चतुवेर्दी, डा0 गंगेश ठाकुर, डा0 प्रभाष चन्द्र, डा0 आरपी चौधुर, रुदल राय, डा0 विनय चौधरी, डा0 विदेश्वर झा मुख्य रूप से मौजूद थे.

