
महंगी शैम्पेन की बोतल के साथ नेता का संबंधी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा के कोतवाली ओपी थाना क्षेत्र से पुलिस ने सुचना मिलने पर भरत चौधरी के पुत्र अजय चौधरी को पुलिस ने विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री चौधरी के परिजन ही पुलिस को सूचना दी थी कि ये शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद बेता सहायक थाना की पुलिस ने इसे काफी मंहगी शराब शैम्पेन की बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया। शराब की कुछ खाली बोतले भी इनके पास से बरामद हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने खबर की पुष्टि की है। मनीगाछी के नेहरा के मूल निवासी अजय चौधरी एक कद्दावर राजनितिक हस्ती के रिश्तेदार बताये जाते हैं हलाँकि इस बाबत पुलिस ने पुष्टि करने से इंकार कर दिया।

