
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मनावाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के तत्वावधान में बहेड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ किया गया. ये लोग दिलावरपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्राथमिकता में शामिल गरीबों को योजना से वंचित कराने का विरोध कर रहे हैं. अनशन स्थल पर पूर्व प्रमुख चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि किसी गरीब व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. मौके पर उप प्रमुख मो. साकिर अंसारी, कृष्ण कुमार मिश्र प्रभाकर, नरेश मंडल, चानो देवी, प्रभाष लालदेव, सत्यनारायण मुखिया, तीरथ यादव, विमलकांत झा, रामप्रकाश राय, सुरेश कुमार, मो. मनोवर जमाल, राम कुमार सिंह, जामुन यादव, राणा शुभंकर सिंह, अब्दुल मन्नान, राजन कुमार सिंह, उमेश मंडल, अनुरंजना देवी, अब्दुल खालिद आदि उपस्थित थे. ज्ञात हो कि मो. जिलानी, मो. जुबैर, अब्दुल खालिक, मो. कासिम, अब्दुल समद अनशन पर बैठे हुए हैं.

