
बिजली समस्या को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

बिरौल: प्रचंड गर्मी के बावजूद बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय लोगों ने दरभंगा कुशेश्वरस्थान पथ में बिरौल अनुमंडल के शिवनगर घाट में सड़क को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. इन दौरान बांस-बल्ला लगाकर सड़क को जाम किया हीं और टायर जलाकर आगजनि भी की. सड़क यातायात बाधित रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई. जिसको लेकर यात्रियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. आंदोलन के कारण घंटों इस मार्ग पर यातायात अवरूद्ध रहा.

