Home मुख्य डीएमसीएच में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल से आपातकालीन सेवा प्रभावित। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 24, 2017

डीएमसीएच में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल से आपातकालीन सेवा प्रभावित। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1495673788487

दरभंगा: पटना मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज सुबह से ही दरभंगा मेडिकल कॉलेज  हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर चले गए है. जिसके चलते यहां की भी व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. आपको बताते चलू की पटना में काउंसेलिंग के दौरान मेडिकल छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी, जिसमे कई छात्र घायल हो गये हैं. जिसके विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर कहा है कि जब तक निर्दोष छात्रों के ऊपर से एफआइआर वापस नहीं लिया जाता तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर कारवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा. ज्ञात हो कि डीएमसीएच उतर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल है और यहां मरीज ज्यादातर लोग दूर-दराज गांव से इलाज करवाने आते हैं. इस अवस्था में डीएमसीएच ही उनके लिए एकमात्र सहारा होता है. जहां एक तरफ डीएमसीएच के अधीक्षक के द्वारा आपातकालीन सेवा सुचारू ढ़ंग से चलने की बात कही गई थी, लेकिन जुनियर डाक्टर ने आपातकालीन सेवा भी ठप कर दी. यहां तक कि सीनियर डाक्टर का भी काम नहीं करने दिया. इस बीच कई गंभीर मरीज यहां से पलायन कर गए हैं. डाक्टरों ने देर शाम आपातकाली विभाग से प्रतिवाद मार्च निकाल कर घंटों कर्पूरी चौक जाम कर दिया. जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

Share

Leave a Reply