Home मुख्य विधायक के निरीक्षण में सामने आयी विद्यालय की गड़बड़ियां। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 24, 2017

विधायक के निरीक्षण में सामने आयी विद्यालय की गड़बड़ियां। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1495674125415

जाले : स्थानीय  विधायक जीवेश कुमार ने बुधवार को प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय देऊरा बंधौली एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पौनी का औचक निरीक्षण किया. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय देऊरा में चार शिक्षक प्रतिनियोजित मिले, विधायक ने इसकी जानकारी बीईओ अहिल्या कुमारी से ली. साथ ही दो शिक्षकों की नियुक्ति अविलम्ब विद्यालय में करने का भी आदेश इन्होंने दिये. इस दौरान विधायक श्री कुमार ने उक्त विद्यालय में नवम एवम दसम वर्ग का संचालन एक साथ होते देख आपत्ति जताते हुये. प्रधानाध्यपक को कड़ी फटकार लगाते हुए  दोनों वर्गों को अलग-अलग संचालन करने का निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में उक्त विद्यालय के निमार्णाधीन अधूरे भवन की जर्जर स्थिति देख इस पर तुरन्त करवाई करने का निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में विधायक श्री कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय पौनी पहुँचे. प्रधानध्यापक उमेश कुमार व शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर हाजरी राजिस्टर में अपनी अपनी उपस्थिति का कॉलम छोड़ कर विद्यालय से  गायब मिले. उन दोने के अनुपस्थिति रहने का कोई भी आवेदन नही मिला. इस दौरान विधायक श्री कुमार ने दोनों शिक्षकों की उपस्थिति काट कर बीईओ को इस आशय की जानकारी देते हुये उक्त विद्यालय के प्रधानध्यापक को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से मुक्त करने का आदेश दिया.

Share

Leave a Reply