Home मुख्य झाड़-फूंक के चक्कर में जमकर हुई मारपीट, चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 24, 2017

झाड़-फूंक के चक्कर में जमकर हुई मारपीट, चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170525_064033दरभांग: जिला के सदर थाना क्षेत्र के छपकी मुहल्ले में झाड़-फूंक के चक्कर में दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी जिसमें दोनों पक्ष मिलाकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. वही मौके पर पुलिस पहुंच कर तांत्रिक सहित चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरसअल श्याम सुंदर की पत्नी काफी दिनों से बीमार चल रही थी. जिसका इलाज डाक्टर से चल रहा है, लेकिन वो स्वस्थ नही हो पा रही है. जिसके के बाद श्याम सुंदर ने अपने घर एक तांत्रिक को बुलाकर झाड़-फूंक करवाया और तांत्रिक ने झाड़-फूंक के क्रम में पड़ोस में रहने वाले मुकेश शर्मा के माँ को ही डायन बता दिया और कहा उसने ही जादू टोना कर दी है. जिसके बाद दोनों पक्षो में मारपीट शुरू हुआ और अंत में खूनी संघर्ष में बदल गया. वही श्याम सुंदर अपनी पत्नी के तबियत खराब रहने और तांत्रिक ने झाड़-फूंक करवाने की बात स्वीकारते है, लेकिन तांत्रिक रविंद्र नरायण दास झाड़-फूंक की बात से इनकार करते हुए सिर्फ पूजा करने की बात स्वीकार कर रहे है. वही पुलिस ने मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी करवाई के बाद जेल भेजे जाने की बात कही.

Share

Leave a Reply