
अनशनकारी एमएसयू कार्यकर्ताओं की बिगड़ती हालत के बाद भी गंभीर नजर नही आ रहा विवि प्रशासन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की बर्खास्तगी को लेकर मिथिला स्टूडेन्ट्स यूनियन की भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस प्रचंड गर्मी के बावजूद छात्रों का हौसला बुलंद है और आंदोलनकारी छात्रों ने घोषणा की है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हलाँकि कुछ छात्रों के हालत बिगड़ने और इलाज़ हेतु डीएमसीएच भेजे जाने की खबर भी मिल रही है। पर इन सब बाधाओं का वाबजूद छात्रों का हौसला बरकरार है। इधर अनशन कार्याें के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र वहां पहुंच रहे हैं। हलाँकि कुलपति द्वारा रिजल्ट में सुधार और आवश्यक कारवाई का मौखिक आश्वासन भी बुधवार को दिया गया जिसे मानने से आंदोलनकारियों ने मना कर दिया। उन्होंने आश्वासन नही, कारवाई की मांग की। ज्ञात हो कि स्रातक प्रथम खंड की परीक्षा परिणाम में बड़े पैमाने पर त्रुटियां उजागर हो रही है। विभिन्न छात्र संगठन इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। राजद और जदयू छात्र संगठन की ओर से परीक्षा विभाग में पिछले दिनों तालाबंदी भी की गई थी।

