
नगर निगम चुनाव के रंजिश को लेकर जबरदस्त मारपीट और आगजनी! Voice of Darbhanga

दरभंगा: चुनाव भाई को भाई का दुश्मन बना देता है। सदर थाना के लक्ष्मी सागर से मिल रही जानकारियों के अनुसार ऐसा ही मामला सामने आ रहा है। वार्ड 15 के पार्षद सुचित्रा रानी के पति प्रमोद ठाकुर और उनके अपने ही दियादों में बीती रात जमकर मारपीट हुई और अभी घर में आग लगा देने की बात आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनावी रंजिश को लेकर पार्षद पति प्रमोद ठाकुर के घर घुसकर बीती रात उनके भाई के पक्षो ने मिलकर मारपीट की। उसके बाद आज सुबह मारपीट करने वाले के घर में आग लग गयी। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नही चल पा रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मारपीट का बदला लेने केलिए पार्षद पति द्वारा लगवा दिया गया जबकि कुछ लोग मारपीट के बाद केस मुकदमे के डर से और पार्षद पति को फ़साने की नीयत से उनके भाई में खुद ही आग लगा ली है। इस मामले में बात करने पर एएसपी दिलनवाज अहमद ने घटना की पुष्टि तो की पर कारणों का पता जांच के बाद सामने आने की बात की है।

