Home मुख्य ट्रक की ठोकर से मुखिया संघ के अध्यक्ष समेत तीन घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 25, 2017

ट्रक की ठोकर से मुखिया संघ के अध्यक्ष समेत तीन घायल। Voice of Darbhanga

IMG_20170525_213135

दरभंगा: सिंघवाड़ा प्रखण्ड के अतरबेल-जाले पथ के लालपुर चौक के समीप गुरूवार की दोपहर दो अलग- अलग दुर्घटनाओं में मुखिया संघ की अध्यक्ष समेत तीन लोग जख्मी हो गए । जिनका इलाज के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया । दरसल एक बाईक पर दो लोग सवार होकर सिंहवाड़ा से अपने घर पंचोब जा रहें थे । इस बीच ऑटो से ओवरटेक करने के दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने बाईक में ठोकर मार दी , जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । दोनों ही जख्मी की पहचान राजा राउत पंचोब निवासी तथा संतोष राउत सिंहवाड़ा निवासी के रूप में हुआ है । वही मीडिया से बात करते हुए चिकित्सा प्रभारी डां प्रेम चन्द्र ने बताया की सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है । उघर सिंहवाड़ा प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक में आ रहें मुखिया संघ की अध्यक्ष लालबाबू यादव ट्रक की चपेट में आ गये , जिससे उनकी बाये पैर बुरी तरह चोट लगी है ।

Share

Leave a Reply