Home मुख्य चुनावी रंजिश में वार्ड 15 के पार्षद के घर पर किया गया था हमला। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 25, 2017

चुनावी रंजिश में वार्ड 15 के पार्षद के घर पर किया गया था हमला। Voice of Darbhanga

IMG_20170526_074623

दरभंगा : चुनावी रंजिश में बुधवार देर रात निगम के वार्ड 15 की नवनिर्वाचित पार्षद सुचित्रा रानी के घर पर हमला किया गया. इस दौरान जम कर मारपीट की गयी. इसमें पार्षद सहित आधा दर्जन परिजन जख्मी हो गये. मामले में सुचित्रा रानी के आवेदन पर विवि थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें उम्मीदवार कुसुम देवी व अश्विनी ठाकुर उर्फ पप्पू ठाकुर समेत दस लोगों को नामजद किया गया है. इसी बीच, गुरुवार सुबह आरोपित के घर व टेंट-शामियाने के गोदाम में संदेहास्पद स्थिति में आग लग गयी. इसमें घर व गोदाम में रखा सारा सामान धू-धू कर जल गया. सूचना पर पहुंचे अग्निशामक दस्ते ने आग पर काबू पाया. घटना को लेकर मोहल्ले में तनाव है. सूचना पर एएसपी दिलनवाज अहमद मौके पर पहुंचे. लोगों से पूछताछ की. लोगों का आरोप है कि आरोपित ने खुद ही घर में आग लगा ली. एएसपी ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया.

जख्मी नवनिर्वाचित वार्ड 15 के पार्षद सुचित्रा रानी के पक्ष से उनके देवर प्रमोद ठाकुर ने मीडिया में विभिन्न तरह के खबरों के आने के बाद वॉइस ऑफ़ दरभंगा को फोन करके बताया कि बुधवार की रात करीब दस बजे खाना खा कर वे गेट पर हाथ धो रहे थे तभी अचानक प्रतिद्वंदी प्रत्याशी कुसुम देवी के पुत्र पप्पू ठाकुर ने उनके ऊपर रॉड से हमला कर दिया। उनके भैया राजकुमार ठाकुर और सुचित्रा रानी भी दौड़ी तो पप्पू ठाकुर के साथ आये 10-11 लोगो ने उनके भैया भाभी पर भी हमला करके उन्हें भी घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जब निकले तो सभी भाग गए।

बताया जाता है कि मारपीट के बाद सभी आरोपित घर में ताला बंद कर रात में ही भाग निकले. सुबह में आरोपित परिवार के सदस्य चंदन ठाकुर को लोगों ने भागते हुए देखा. वह एक घर में छुपा हुआ था. मोहल्ले के लोग उसे बाहर निकाल पुलिस के हवाले करने के लिए गोलबंद हो रहे थे कि इसी बीच आरोपित के गोदाम में आग लग गयी. इसके बाद लोगों ने चंदन को पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Share

Leave a Reply