Home मुख्य ससुर व साला ने मिलकर दामाद को मार दी गोली। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 25, 2017

ससुर व साला ने मिलकर दामाद को मार दी गोली। Voice of Darbhanga

IMG_20170526_082518

बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव में ससुर और साला ने मिलकर दामाद को गोली मार दी. पीड़ित परिजनों के अनुसार सतलोहा ग्राम निवासी सुशील यादव की शादी 20 वर्ष पूर्व त्रिमुहानी गांव के सुफैत यादव की लड़की से हुआ था. पारिवारिक कलह के कारण सुशील यादव के ससुर सुफैत यादव एवं साला सत्यनारायण यादव ने थोड़ी ही कहासुनी में दो राउंड गोली चला दी, जिससे सुशील घायल हो गया. ग्रामीणों ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया. जहां से उसे पीएमसीएच रेफर किया गया. वहीं पुलिस सत्यनारायण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Share

Leave a Reply