Home मुख्य आसमानी आपदा से तीन लोग हुए बुरी तरह जख्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 26, 2017

आसमानी आपदा से तीन लोग हुए बुरी तरह जख्मी। Voice of Darbhanga

IMG_20170526_154604

दरभंगा: घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मपुरा मसवासी पंचायत के अहिरैन गांव में शुक्रवार की अहले सुबह करीब 7 बजे आई तेज आंधी बारिश में मो० इलियास के घर पर आसमान से गिरा वज्रपात जिसमें तीन लोग बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गए।बताया जाता है कि वज्रपात घर के छत पर गिरा जिसके बाद अँधेरा जैसा छा गया।फिर वज्रपात की तेज प्रकाश में मो० इलियास का एक बेटा मो० जमील (10) और पत्नी सकीना खातून (50) और मो० इलियास के भाई का एक बेटा फरीद पिता एहसान (9) झुलस गए।जिनको आनन फानन घनश्यामपुर पीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया।

Share

Leave a Reply