Home मुख्य हवन के साथ महारूद्र यज्ञ की शुरूआत। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 26, 2017

हवन के साथ महारूद्र यज्ञ की शुरूआत। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1495845997252

कुशेश्वरस्थान: श्री श्री 1008 बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव महारूद्र यज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को मंडप प्रवेश के बाद अग्निमंथन क्रिया के पश्चात अग्निदेव का प्रकट कर यज्ञ प्रारंभ किया गया. इससे पूर्व आचार्य अखिलेश पांडेय ने पुरोहितो के उपस्थिति में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करवाई और यज्ञ में आहुति का कार्य किया. वहीं दूसरी ओर विधायक शशिभूषण हजारी ने दिप प्रज्जवलित कर यज्ञ स्थल का उद्घाटन किया. इस मौके पर कमिटि के अध्यक्ष चंद्रशेखर साह, प्रमुख बिजल पासवान सहित जजमानों के साथ गणमान्य लोग उपस्थित थे. वहीं यज्ञ के प्रथम दिन वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ गुरुवार को  श्री श्री 1008 श्री बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव महारुद्र महायज्ञ के लिए सैकड़ो कलश स्थापित किये गए. कलश शोभा यात्रा के दौरान भक्तजन सत्य की जय हो, असत्य का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो एवं गौ माता की रक्षा हो जैसे कई भक्तिमय जयकारे लगा रहे थे. भक्तो के इस जयकारे से बाजार में चारो ओर भक्ति का माहौल बन गया. शोभा यात्रा का स्वागत स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग की सफाई एवं सड़क को पानी भिगोने के साथ साथ भक्तो को शरवत एवं ठंढो पेय जल भी पिलाया. यात्रा में सीओ नरेंद्र कुमार, बीडीओ राकेश रौशन, थाना अध्यक्ष राशिद प्रवेज कमिटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर साह, सचिव  डॉ 0  मणिकांत मिश्र, प्रमुख बिजल पासवान, पूर्व प्रमुख अशोक चौधरी, रामशंकर पोद्दार,  अमित कुमार पोद्दार, अखिलेश्वर पासवान, अरविंद पोद्दार, फूलो पासवान, राधे पासवान, सहित सैकड़ो गणमान्य लोग एवं अधिकारी उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply