
जलजमाव से त्रस्त लोगों ने किया विधायक के खिलाफ नारेबाजी। Voice of Darbhanga

बेनीपुर:बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र के धरौड़ा – कोठबन्ना – मैजमपुर – सझुआर के मुख्य पथ मे चुल्लू भर बर्षा की पानी से बाढ़ जैसा नजारा उतपन्न हो जाता है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क पर लगे पानी मे खडा होकर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। यहाँ के स्थानीय जदयू विधायक सुनील चौधरी हैं के खिलाफ़ लोगों में विशेष आक्रोश देखा गया और उनके खिलाफ जमकर नारे लगाते नजर आये।

