Home मुख्य बारिश में गिरा बिजली का पोल, विभाग कर रहा है किसी बड़े दुर्घटना का इंतज़ार! Voice of Darbhanga
मुख्य - May 27, 2017

बारिश में गिरा बिजली का पोल, विभाग कर रहा है किसी बड़े दुर्घटना का इंतज़ार! Voice of Darbhanga

IMG_20170527_110522

दरभंगा: शुक्रवार की रात आयी आँधी पानी में शहर के वार्ड 46 लहेरियासराय के बाबू साहब कॉलोनी में व्यापार मंडल के समीप एक बिजली का पोल गिर गया। पोल गिरने से तार भी टूट गया और सुबह तक उसमे विधुत प्रवाह होते रहनी की बात स्थानीय लोगो द्वारा बतायी गयी। शनिवार सुबह 10 बजे तक बिजली विभाग के किसी कर्मचारी ने कोई सुध नही ली थी और कनीय अभियंता से भी फोन पर संपर्क स्थापित नही हो पा रहा है था। कार्यपालक अभियंता से संपर्क करने पर उन्होंने देखवा लेने का आश्वासन किया। समाचार लिखे जाने दिन के 11 बजे तक विभाग की और कोई सुधि लेने नही पहुँच पाया था। ऐसे में लोगो को परेशानी और डर दोनों का सामना करना पड़ रहा था। इस पोल के गिरने से रास्ता जाम भी हो गया था और बच्चे भी खेलते खेलते कहीं चपेट में न आ जाएं, इसका भी डर लोगो को सता रहा था। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली बिल वसूलने में विभाग तत्पर रहता है पर इस तरह की समस्या उतपन्न होने पर शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार विभाग को है।

Share

Leave a Reply