
जदयू के कार्यक्रम में भाग लेने एनडीटीवी के लोगो लगी गाड़ी लेकर पहुँची शकुंतला काजमी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को लहेरियासराय पोलो मैदान में युवा जदयू के द्वारा आयोजित धरना कार्यक्रम में बहादुरपुर प्रखण्ड के मनियारी पंचायत की चर्चित मुखिया शकुंतला काजमी के पहुँचते ही चर्चा का विषय बन गया। खुद से स्कार्पियो ड्राइव करके पहुँची श्रीमती काजमी की गाड़ी पर एनडीटीवी इंडिया का लोगो लगा होने और उस गाडी को लेकर राजनितिक पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने पहुँचना चर्चा का विषय रहा। जानकार सूत्रों के मुताबिक श्रीमती काजमी के पति एनडीटीवी में हैं। पर राजनितिक दल के कार्यक्रम में भाग लेने किसी चैनल की गाड़ी लेकर जाना वह भी किसी जनप्रतिनिधि द्वारा, कहीं न कहीं लोगो को अनुचित लगा। मीडिया का कार्य निष्पक्ष होता है जो किसी दल के सदस्य बनकर नही हो सकता। ऐसे में यह घटना मीडिया के छवि के साथ साथ श्रीमती काजमी के छवि को भी नुकसान ही पहुँचाया। धरना वे न सिर्फ बैठी, बल्कि संबोधन भी की। संबोधन में पार्टी के तरफ से एक सक्रिय सदस्य की तरह महिलाओं के साथ खड़ा रहने की बात भी उन्होंने कही।
हलाँकि इस मामले के प्रकाश में आने पर युवा जदयू अध्यक्ष डॉ0 मंजूर आलम से इस सम्बन्ध में पूछा गया तो मामला फंसते देख वे भी बचते नजर आये। उन्होंने कहा कि शकुंतला काजमी को आमंत्रित नही किया गया था और वे बिना आमंत्रण के खुद आयीं। जदयू में सदस्य होने की बात तो उन्होंने स्वीकारी पर कहा कि किसी पद पर नही है और शायद साधारण सदस्य हैं।
पर डा0 आलम की बात पर संदेह इसलिए भी किया जा सकता है कि कैसे बिना बुलाये कार्यक्रम में पहुँच गयी और फिर उसी मंच से संबोधन भी करती हैं! तो फिर बिना बुलाये और बिना आग्रह उनके बोलने भी कहीं न कहीं संदेह उतपन्न करती है।

