Home मुख्य जिलाधिकारी ने लगाया 209 पंचायत सचिवों का वेतन पर रोक, पेट्रोल पम्प के भी जांच का दिया आदेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 27, 2017

जिलाधिकारी ने लगाया 209 पंचायत सचिवों का वेतन पर रोक, पेट्रोल पम्प के भी जांच का दिया आदेश। Voice of Darbhanga

IMG_20170527_222042

दरभंगा : जिले के 209 पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान पर जिलाधिकारी ने रोक लगा दी है. वहीं अब सैरात बंदोबस्ती  का भी निबंधन कार्यालय से निबंधन कराना होगा. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आज आंतरिक संसाधन से संबंधित विभागो के मासिक प्रगति की समीक्षा कर रहे थे. समीक्षा में उन्होंने पाया कि पिछले वितीया वर्ष में 209 पंचायतों ने टीडीएस की राशि अब तक जमा नहीं की. जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पंचायत सचिवों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का ओदश दिया. वहीं संबंधित विकास प्रदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अगर एक माह से अंदर टीडीएस की राशि जमा नहीं करने वाले पंचायत सचिवों पर विभागीय कारवाई शुरू करें. वहीं अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सैरात बंदोबस्ती का लीज का भी निबंधन कार्यालय से करावें. जिलाधिकारी ने मापतौल विभाग को निर्देश दिया है कि जिले के पांच पेट्रोल पम्प के मशीनों की जांच कर प्रतिवेदन है साथ ही तीन महीने का छापामारी कार्यक्रम का प्रतिवेदन दें. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस विजय प्रकाश मीणा, सदर एसडीओ गजेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, वरीय उपसमाहर्ता, रविन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply