Home मुख्य केन्द्र की युवा विरोधी नीति के विरोध में युवा जदयू का धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 27, 2017

केन्द्र की युवा विरोधी नीति के विरोध में युवा जदयू का धरना। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1495905622556

दरभंगा: केन्द्र सरकार के युवा विरोधी नीति को लेकर युवा जदयू के जिला इकाई और महानगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में धरनास्थल पर धरना दिया गया. धरनार्थियों को संबोधित करते हुए जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने कहा कि एनडीए की तीन साल के कार्यकाल में युवाओं के सामने सबसे बड़ा संकट तेजी से गिर रहे रोजगार के अवसरों का है और उनमें निराशा व्याप्त हो गया है. वहीं युवा जदयू के प्रमंडल प्रभारी पिंकु यादव ने बेराजगारी को लेकर आर्थिक सर्वे और श्रममंत्रायल द्वारा जारी रिर्पोट का हवाला देते हुए कहा कि 24.4 प्रतिशत की गिरावट रोजगार क्षेत्र में हुई है. जिला प्रभारी रिजवान अहमद ने कहा कि मैक इन इंडिया भी रोजगार के घटते दर को रोकने में असफल रहा है. महानगर युवा प्रभारी महबूब आलम ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों के समक्ष भविष्य को लेकर संकट उत्पन्न हो गई है. वहीं पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने सवा करोड़ देश वासियों को ठगने का काम किया है. इसके अलावे हेजाद अख्तर रूमी, प्रो. डॉ. विनोद कुमार चौधरी, मदन प्रसाद राय, श्याम किशोर प्रधान, राम प्रवेश पासवान, विकास यादव, प्रभात झा, मो. शहनवाज, राज शंकर प्रसाद सिंह, आशिष विक्रम, कामरान खान, प्रकाश चौधरी, कुंदन कुमार देव, सरफराज अहमद, धर्मेन्द्र सहनी, यावर मुराद, आकाश झा, घनश्याम राय, गुलनवाज हुसैन, रौशन मिश्रा, दीपक सिन्हा, शेखर सुमन, इमामुलहक, शकुन्तला काजमी, अंजुला शर्मा, याश्मीन खातून, राजन राम, विषम्बर पासवान, अमरेन्द्रर ठाकुर, विपुल राय, राजेश यादव, अनवारूल हक, कमलेश मंडल, अवधेश पासवान, जीतेन्द्र कुमार सिंह, शम्भुनाथ चौधरी, कमलेश कुमार राम, अजय सत्संगी, द्वारिका प्रसाद साहु, नसीम, मो. श्वेब आलम, भूषण मंडल ने भी संबोधन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मंजुर आलम और माधव झा मुन्ना ने किया. बाद में जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया.

Share

Leave a Reply