Home मुख्य वास्तु विहार द्वारा ठगी करने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी सहित अन्य पर दरभंगा कोर्ट में नालिसी। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 27, 2017

वास्तु विहार द्वारा ठगी करने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी सहित अन्य पर दरभंगा कोर्ट में नालिसी। Voice of Darbhanga

IMG_20170528_061359

दरभंगा : बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम  निवासी मुन्ना चौधरी ने  दिल्ली के सासंद मनोज तिवारी, शशि कान्त चौधरी, कार्यपालक निर्देशक, बिल्डर वास्तु बिहार मेसर्स दरभंगा और विनय कुमार तिवारी उर्फ विजय कुमार तिवारी महाप्रबंधक वास्तु बिहार बी-2, ग्रेंड चन्द्रा अपार्टमेन्ट फ्रेजर रोड पटना के बिरुद्ध आपराधिक षडयंत्र, ठगी एवं धोखाधड़ी कर राशि गवन का एक  मामला मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी दिलीप कुमार वर्मा की अदालत में दाखिल कराया है. परिवादी ने अपने परिवाद पत्र में आरोप लगाया है कि  900  वर्ग फीट भूमि सहित भवन का 18,18508 रुपया जरसेमन तय कर एकरारनामा बनाने के बाद तय शर्तों का अनुपालन नही करने तथा छलपूर्वक राशि गवन कर लिया है. भवन बुकिंग करने के समय ही वादी ने वास्तु बिहार के खाता संख्या  912020037807667 में कुल  807406 रुपया जमा कर दिया. एग्रीमेंट के मुताबिक भूमि एवम् मकान नहीं देने पर वादी को तीन लाख रुपया वापस कर दिया परन्तु शेष राशि नही लौटा रहा है. सीजेएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच साक्ष्य हेतु सी0 आर0 नम्बर – 697/17 को सूनवाई और विचारण के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अष्टम रजनीश रंजन  की अदालत में भेजने का आदेश पारित किया है. अब इसकी सुनवाई और विचारण  1/7/17  होगी. वादी श्री चौधरी ने बताया वास्तु विहार के ब्रांड एम्बेसडर मनोज तिवारी थे और उनके रहते उन्हें किसी गड़बड़ी की आशंका नही थी और उन्ही के भरोसे पर उन्होंने इन्वेस्टमेंट किया था।

Share

Leave a Reply