Home मुख्य लूट का माल जब्त, एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 28, 2017

लूट का माल जब्त, एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170529_055733

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के छोटाईपट्टी गांव निवासी संतोष कुमार गुजरात के राजकोट में प्राइवेट काम करते हैं। अपने भगिना के शादी में शामिल होने के लिए वे शनिवार को देर रात दरभंगा पहुंचे। अधिक रात होने के कारण वे अपने साला को फोन करके दरभंगा बस स्टैंड आने को कहा। इसके बाद केवटी थाना क्षेत्र के असराहा गांव से उनके साला शंभू साह व मनीष साह एक बाइक से उन्हें लेने के लिए बस स्टैंड पहंचे। एक ही बाइक पर तीनों सवार होकर असराहा के लिए रवाना हो गए। लेकिन, दिल्ली मोड़ पार करते ही दो बाइक सवार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। हवाई अड्डा के पास पहुंचते ही शातिरों ने आगे से आवेर टेक कर उन्हें घेर लिया। इसके बाद सभी को मारना पिटना शुरू कर दिया। बाइक की चाभी छीन लिया। साथ ही मनीष साह को बैग के साथ अपने गाड़ी पर बैठकार चलते बना। विरोध करने पर तीनों शातिर कमर में हाथ देते हुए कहा कि कुछ बोलेगे तो जान मार देंगे। कसलरैनी गांव स्थित स्मशान घाट के पास तीनों शातिरों ने बाइक रोक कर मनीष को बेल्ट से मार-मार कर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसके बाद उसके पीठ पर लदा बैग निकाल चलते बना। इसकी शिकायत पीड़त लोगों ने रात में ही पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने मनीष के बैग को बरामद करने केलिए छापेमारी करना शुरू कर दिया। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। मामले को लेकर पुलिस ने आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। लेकिन, पीड़ित ने सभी को पहचाने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का फिर से मुआयना किया। इस दौरान वहां से कई सामान बरामद किया गया। लूटने दौरान विक्रम ने जोड़-जबरदस्ती किया था। इसमें उसका घड़ी वहीं टूट कर गिर गया था। इसकी पहचान जब हिरासत में लिए लोगों से कराई गई तो एक शख्स ने बताया कि यह घड़ी विक्रम की है। इसके बाद पुलिस ने मेघा गांव में छापेमारी कर विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसने पुलिस को चकमा देने की काफी कोशिश की। लेकिन, पुलिसिया कारवाई के बाद उसने अपनी अपराध कबूल कर लिया। उसऐ घर के पीछे एक बंद घर के परिसर से पुलिस ने लूटे गए सामान से भरा एक बैग बरामद कर लिया। उसने बताया कि अपने दो दोस्तों के सहयोग से घटना को अंजाम दिया था। हालांकि, उसका दोनों दोस्त अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। लूट में इस्तेमाल किए गए बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। एएसपी श्री अहमद ने बताया कि विक्रम के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply