Home मुख्य कबीरा खड़ा बाजार में नाटक के मंचन ने मोह लिया दर्शकों का मन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 28, 2017

कबीरा खड़ा बाजार में नाटक के मंचन ने मोह लिया दर्शकों का मन। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1496017943776

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के संगीत एवं नाट्य विभाग में अंतिम वर्ग के छात्रों ने भीष्म साहनी की लिखी ‘कबीरा खड़ा बाजार में’ नाटक का मंचन किया. इस नाटक में धर्मान्धता, अनाचार, तानाशाही आदि सामाजिक कुरितियों को समाप्त करने पर बल दिया गाय है. इस नाटक में गुड़िया कुमारी, सागर सिंह, शशि मोहन भारद्वाज, विशाल भंडारी, राजन, नरेन्द्र, अमीत, विक्रांत, शम्भु, प्रिती प्रिया, अमरजीत कुमार, मनोज, सुधांशु राहुल ने भाग लिया. विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पम नारायण ने विषय प्रवेश कराते हुए अतिथियों का स्वागत किया. वहीं इस मौके पर प्रति कुलपति डॉ. जयगोपाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. नाटक का निर्देशन गुड़िया सागर, संगीत निशा कुमारी, गायन पूजा व शशिकांत आदि का था. कार्यक्रम में डॉ. कमल कुमार बोस, प्रणव कुमार, कपिलदेव प्रसाद, संजय कुमार लाल, हेमेन्द्र लाभ, सुनील ठाकुर, सुधीर कुमार, महेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply