
बारिश के दौरान हुए वज्रपात से वृद्ध की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा:केवटी थाना क्षेत्र के शेखपुरदानी गांव में रविवार की दोपहर करीब 1 बजे वर्षा के दौरान ठनका गिरने से चलित्र साह 62 अधेड़ की मौत हो गई. गांव स्थित बगान में आम की रखवाली कर रहा था. बताया जाता है कि बगीचे में आम की रखवाली के दौरान उसके नजदीक ठनका गिरा और वह उसके चपेट में आ गया. घटना घटते हीं परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँचकर देखा तो वह मृत पड़ा था. सूचना मिलते ही केवटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर स्थिति का जायजा लिया. लाश को पुलिस ने मृतक के पुत्र शंकर कुमार साह के द्वारा पोस्ट मार्टम नहीं कराने के अनुरोध पर लिखित प्रक्रिया के बाद पुलिस ने उसे सौंप दिया. मुखिया परमेश्वर साह ने कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रूपया उसे उपलब्ध कराया.

