
तूफ़ान व तेज बारिश से दर्जनों घर ध्वस्त, महारूद्र यज्ञ का पंडाल गिरा। Voice of Darbhanga

कुशेश्वरस्थान : रविवार की दोपहर चक्रवाती तेज आँधी के साथ हुई मुशलाधार बारिश से कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड का जनजीवन ठहर गया. लगभग एक धंटे लगातार तेज हवा के बीच हुई वर्षा से लोगों के खपरेल धर चुने लगे और दर्जनों घर धराशायी हो गये. रौता के नथुनी मण्डल थलासीन के महेश पासवान कोनिया के जवाहर पोद्दार सहित कयी लोगों ने बताया की गांवो में टाट से बने कयी घर गिर गया है. वही स्थानीय बाजार में जीवछ साह, किशुन साह, आनंद कुमार सहित कयी दुकानदारो के अलावा घरों में नाली से उपलाया गंदा पानी घुस गया. जल निकाशी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से घंटों जलजमाव बना रहा. जिससे लोगों को भारी परेशानियो से जूझना पड़ा. वही दूसरी ओर उच्च विद्यालय के मैदान में महारूद्र महायज्ञ स्थल पर बनाया गया कथा और राश पण्डाल भी ध्वस्त हो गया. जिससे यज्ञ में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रम एक बार प्रभावित हो गया है. यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर साह ने बताया कि सब कुछ ठीक किया जा रहा है.

