
अज्ञात युवती की लाश मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिमरी थानाक्षेत्र में आज सुबह जलवार- कमरौली मुख्य सड़क के उत्तर हेमंत झा के खेत में एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। शौच केलिए निकले लोगों ने जब झाडी में लाश देखी तो स्थानीय लोगो ने करीब सुबह साढ़े सात बजे सिमरी थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजन कुमार सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई केलिए पु0अ0नि0 राम पदारथ मिश्र के साथ घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेजवा दिया। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि आसपास के लोगो से पूछताछ में पता चला कि युवती इस इलाके की नही है। संभवतः लाश को कहीं और से लाकर रख दिया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। पर पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकती है। शरीर के ऊपर कहीं चोट आदि के निशान नही थे। संभवतः कहीं और हत्या करके लाश फेंकी गयी थी।

