Home मुख्य मैजिक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 29, 2017

मैजिक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर। Voice of Darbhanga

IMG_20170529_221450

केवटी : रैयाम मार्ग में सतगछा मोड़ के समीप सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे मैजिक और बाइक की टक्कर में एक युवक हाजीपुर के रामचन्द्र मंडल का पुत्र उमेश कुमार मंडल 22 की मौत हो गई. जबकि दूसरा उसी गांव के स्वर्गीय दुखी साह का पुत्र सोनू कुमार साह 21 जख्मी हो गया.  सोनू को स्थानीय पीएचजी में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलते हीं केवटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. वहीं दोनो वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जबकि चालक मैजिक छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक दोनो युवक  एक हीं वाईक से एक शादी को लेकर समैला गांव  डी जे बाजा ठीक करने जा रहे थे.  इसी क्रम में सामने पूरब दिशा से आ रहे मैजिक और वाईक  उक्त मोड़ पर टकरा गई. घटना घटते हीं आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों  को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने उमेश कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया. मृतक के बड़े भाई  गणेश मंडल का आगामी 2 जून को शादी  होना था. उमेश चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था. वह  खिरमा  उच्च विद्यालय के दशमी कक्षा का छात्र था. पिता राम चन्द्र मंडल मजदूरी का काम करता है. घटना की सूचना मिलते हीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिवार में जहां शादी की तैयारी चल रहा था और गाजे-बाजे के साथ बराती सजने थे. वहां मृतक की माता विमला देवी सहित परिजनो के चित्कार से आस-पास के लोग भी अपने आंसू को रोक नहीं पा रहे थे.

Share

Leave a Reply