Home मुख्य दीक्षांत समारोह के परिनियम में संशोधन केलिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 29, 2017

दीक्षांत समारोह के परिनियम में संशोधन केलिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1496076779848

दरभंगा : आजादी के पूर्व से ही राज्य के विश्वविद्यालयों में आयोजित हो रहे दीक्षांत समारोह के अधिनियम में परिवर्तन की आवश्कता महसूस की जा रही है. राज्य के कुलाधिपति ने अधिनियम में संसोधन करने के लिए तीन सदस्यीय कमिटि का गठन भी कर दिया है. जिसके संयोजक ललित नारायण मिथिला श्विविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के सिंह बनाए गए हैं और दो सदस्यों में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एन झा तथा नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविन्द्र कुमार सिंह हैं. ज्ञात हो कि पिछले दिनों देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जब विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में भाग लेने आये थे तो उस समय में भी उन्होंने इस परिपार्टी को बदलने की जरूरत बताई थी खासकर गाउन बीको लेकर. इसी बीच आज राज भवन द्वारा गठित कमिटी की बैठक ललित नारायण मिश्र मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में हुई. जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.के सिंह ने किया. वहीं नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविन्द्र कुमार सिंह और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एन झा शामिल हुए. सूत्रों पर भरोसा करें तो बैठक में दिक्षांत समारोह के अधिनियम को लेकर कर्इ   तरह की चर्चाएं हुई, लेकिन अभी अंतिम रूप से किसी भी निर्णय पर सहमति नहीं हो सकी. जानकार लोगों की माने तो दौरों की बैठकें इस मुद्दे को लेकर होगी और सभी पहलुओं पर गंभीरता से मंथन कर संसोधन से संबंधित प्रतिवेदन राज भवन को भेजा जाएगा. एलएनएमयू के कुलपति प्रो. सिंह ने नालंदा खुला एवं संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपतियों को मिथिला पेंटिग देकर सम्मानित किया.

Share

Leave a Reply