Home मुख्य एकतरफा प्यार में असफल होने पर छः साल बाद बदला लेने केलिए सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 29, 2017

एकतरफा प्यार में असफल होने पर छः साल बाद बदला लेने केलिए सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या। Voice of Darbhanga

IMG_20170530_063402

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा पंचायत के महादलित टोला की एक महिला की लाश सोमवार की सुबह आम बगीचे से मिली। इस लाश के मिलने के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए और बवाल काटने लगे। महिला के पिता का आरोप था कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मुख्य आरोपी गाँव के ही मो0 नेहाल को बताते हुए कहा कि छः वर्ष पूर्व उसने धमकी दी थी। हलाँकि पुलिस ने मुख्य आरोपी मो0 नेहाल को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। पर सामूहिक दुष्कर्म से इंकार किया। उसने बताया कि वह उससे बेहद प्यार करता था और शादी करना चाहता था। पर उसने उसे धोखा दे दिया। तब से वह बदला लेने के इंतज़ार में था। छः साल बाद वह अपने बहन के यहां एक शादी समारोह में आयी थी तो उसे मौका मिल गया बदला लेने का। छः साल बाद रविवार को वह उसके पकड़ में आयी। पकड़ कर उसे बेहोश कर केटामिन की आठ सुई लगायी। फिर स्लाइन चढाने वाले पाइप और मोबाइल चार्जर के तार से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। मृत महिला के पिता ने नेहाल तथा अन्य तीन सहित चार पर सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

Share

Leave a Reply