
Home मुख्य अभिलेखागार में जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से मचा हड़कम्प,दो दर्जन भूमाफिया गिरफ्तार! Voice of Darbhanga
अभिलेखागार में जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से मचा हड़कम्प,दो दर्जन भूमाफिया गिरफ्तार! Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज दरभंगा समाहरणालय में उस वक्त अफरातफरी मच गयी जब दरभंगा के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह अचानक औचक निरीक्षण करने जिला अभिलेखागार पहुंच गए। जिलधिकारी को आते देख करीब दो दर्जन से ज्यादा भू माफिया फरार हो गए , लेकिन जो अभिलेखागार के अंदर घुस कर सरकारी कर्मी के मिली भगत से अवैध कागजात को निकलवा रहे थे उन्हें हिरासत में लेकर जिलाधिकारी ने करीब दो दर्जन भूमाफियाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। इधर दरभंगा पुलिस गिरफ्तार भू माफिया से पूछताछ कर क़ानूनी करवाई कर रही है।
दरभंगा के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने मिडिया से बात करते हुए कहा की अभिलेखागार में भू माफियाओ का आने जाने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी और आज के औचक निरक्षण में काफी संख्या में लोग धराये है। सभी का सत्यापन किया जा रहा है और आवश्यक करवाई की जाएगी।

