
ग्रामीण आवास सेवा संघ के नए प्रखण्ड अध्यक्ष का चयन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: मंगलवार को जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ के बैनर तले सदर प्रखंड में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री अनीश कुमार को विदाई समारोह किया गया। साथ ही नये प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पंकज कुमार चौधरी को प्रखंड अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया तथा प्रखंड कोषाध्यक्ष के तौर पर विश्वजीत कुमार और प्रखंड सचिव के तौर पर अभिनव मुस्कान को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी ने कहा कि पूरी तत्परता से प्रखंड संगठन का कार्य को निर्वाह करूंगा और अगर कोई साथी किसी विपदा में रहेगा तो उनका पूर्ण रूप से सहयोग किया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनीस कुमार ने सभी साथियों को एकजुटता से अपने काम और दायित्व के प्रति सजग रहने को कहा। यह भी कहा कि एकता में ही ताकत होता है, इसलिए आप लोग सदर प्रखंड की एकता और अखंडता को बरकरार रखते हुए अपने कार्यहित में अपना काम को करें। उपरोक्त जानकारी वॉइस ऑफ़ दरभंगा को देते हुए जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से आवास कर्मी खुशबू गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय कुमार, अभिनव मुस्कान, मंगलू राम पंकज कुमार चौधरी, प्रणव कुमार ठाकुर, राहुल कुमार, विश्वजीत कुमार अल्ताफ अहमद अशोक पासवान आदि लोग उपस्थित थे ।

