
ऑटो से नेपाल के रास्ते लाये जा रहे शराब के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नेपाल की तरफ से तस्करी कर ऑटो में लादकर लाये जा रहे शराब की खेप को रैयाम थाना की पुलिस ने देर रात पकड़ लिया। रैयाम थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप लायी जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने रैयाम से पहले पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो को 120 बोतल शराब के साथ पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑटो को दो लोग बाइक से स्कॉट कर रहे थे तथा दो व्यक्ति ऑटो में था। बाकी तीन लोग भागने में सफल रहे जबकि उनमे से एक पकड़ा गया। पकड़े गया व्यक्ति रैयाम थाना के बाबू सलेमपुर निवासी विश्वेशर पासवान के पुत्र अमित कुमार पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बरामद बोतलों में 750 एमएल की 20 तथा 375 एमएल 100 बोतल है।

