
संगठन चुनाव केलिए काँग्रेस के सदस्यों की सूची प्रकाशित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव,2017 के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के संगठन चुनाव प्राधिकरण के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार, आज मंगलवार को बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ज़िला में बनाये गए कुल 54208 सदस्यों की सूची का प्रकाशन कर दिया है।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि पंडित रामनारायण झा, प्रदेश सचिव देवेन्द्र मोहन मिश्र “बमभोला”, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी,ज़िला प्रवक्ता, मो.असलम,महादेव पासवान, नारायण जी झा, हशमत अली, शुशील कुमार सिंह, अशोक कुमार चौधरी, राकेश कुमार पांडे, प्रखण्ड अध्यक्ष, उदित नारायण चौधरी, गुलाम शाहिद, अजय कुमार चौधरी, शुशील कुमार ठाकुर, बैद्यनाथ राम आदि नेता मौजूद थे।

