
बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने फूंका अभियंता का पुतला। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा : प्रखंड क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने रामबाबू साह के नेतृत्व में सिमरी थाना चौक पर प्रखंड कनीय अभियंता सौरभ कुमार का पुतला दहन किया. उपस्थित ग्रामीणों ने अभियंता के विरूद्ध मुर्दाबाद का नारा भी लगाया. वहीं श्री साह ने कनीय अभियंता पर यह भी आरोप लगाया है कि फोन करने पर फोन भी नहीं उठाते हैं. मालूम हो कि एक तरफ प्रचंड गर्मी तो दूसरी तरफ भीषण बिजली संकट. इस कारण उपभोगता व्याकुल हो जाते हैं. प्रखंड क्षेत्र में बिजली का यह आलम है कि जब कभी बारिश हो जाये या थोड़ी तेज हवा चल जाये तो 10-20 घंटे तक के लिए बिजली का दर्शन दुर्लभ हो जाता है.

