Home मुख्य लहंगड़ा स्टाइल में बाइक चलाते धराये चार नाबालिगों को पुलिस ने हथकड़ी लगाया। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 30, 2017

लहंगड़ा स्टाइल में बाइक चलाते धराये चार नाबालिगों को पुलिस ने हथकड़ी लगाया। Voice of Darbhanga

IMG_20170531_060425

दरभंगा: बाइक पर फ़िल्मी स्टाइल में दोस्तों के साथ मस्ती करना अब महंगा पड़ सकता है। सोमवार की रात मौलागंज के निकट लहेरियासराय थाना की पुलिस ने लॉज में रह कर पढ़ाई करने एक दसवीं और तीन ग्यारहवीं के छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और बाइक जब्त कर ली। चारो ने बताया कि शाम को इफ्तार के बाद घूमने निकले थे और लौट कर लॉज जा रहे थे। उनमें से तीन मो0 आमीन के पुत्र मो0 कासिम, मो साकिम के पुत्र मो0 शाहनवाज एवं मो0 रब्बानी के पुत्र मो0 माशूक मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के छठुआ गाँव के तथा एक मो0 अख्तर के पुत्र मो0 आसन सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी का निवासी है। बाद में इनके परिजनो के आने पर सख्त हिदायत के बाद जुर्माना भरने के बाद पीआर बांड पर छोड़ा गया।

मामले में नाबालिगों को हथकड़ी लगाने का चर्चा तब सामने आया जब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में आयी। नाबालिगों को अपराधी की तरह हथकड़ी लगा कर थाने में रखना कहाँ तक उचित था, यह भी लोगों के बीच चर्चा का विषय था।

Share

Leave a Reply