Home मुख्य अपनी परेशानी लेकर आने वालों को परेशानी दूर करने वाले हाकिम ही लगने लगते हैं दया के पात्र! Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - May 31, 2017

अपनी परेशानी लेकर आने वालों को परेशानी दूर करने वाले हाकिम ही लगने लगते हैं दया के पात्र! Voice of Darbhanga

FB_IMG_1496196303241

दरभंगा। अभिषेक कुमार

यूँ तो दरभंगा शहर में ध्वस्त यातायात व्यवस्था एवं जलजमाव की समस्या पर बात करना निरर्थक सा ही लगता है। पर नगर निगम चुनाव के बाद मेयर पद की रस्साकस्सी के बीच हल्की फुल्की हुई बारिश भी लोंगो को नगर निगम की नाकामी का एहसास दिला ही देते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा मंगलवार को सदर प्रखंड मुख्यालय पर देखने को मिला जब हल्की फुल्की बारिश के बाद चुना भट्ठी की तरफ से जाने वाले रास्ते के जलजमाव को पार करते हुए हमारे संवाददाता प्रखण्ड मुख्यालय पहुँचे। प्रखण्ड कार्यालय का मुख्य द्वार पर जाना लग रहा था जैसे तालाब को पार करके जाना पड़ेगा। पुरे प्रखण्ड की व्यवस्था जिन हकीमो के हाथ में रहती है, उनकी खुद ऐसी व्यवस्था देख कर सहज ही उनके कार्य प्रणाली से क्षेत्र की हालात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। पुरे प्रखण्ड की जनता का आना जाना यहां होता है, पर अपनी परेशानी लेकर आने वाले को उनकी परेशानी दूर करने वाले ही दया के पात्र नजर आने लगते हैं। नगर निगम की विफलता तो जग जाहिर है।पर विकास का नारा देने बिहार सरकार के छवि पर भी कहीं न कहीं प्रश्न चिन्ह जरूर लगाती है।

Share

Leave a Reply