
घनश्यामपुर में एकबार फिर एक ही रात में चार घरों में लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के साथ चोरो का मन भी बढ़ गया है और हमारे गाढ़ी कमाई से दिए गए टैक्स से मोटी तनख्वाह पाने वाले हमारे सुरक्षा की जिम्मेवारी केलिए जिम्मेवार हमारे पहरेदार पुलिस वाले सोते रह गए शायद। जिले में घट रहे अपराध की घटनाओं के साथ साथ घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में इनदिनों चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गयी है। एक बार फिर चोरों का तांडव राज देखने को मिला एक ही रात चार घरों में चोरी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुनहद में 30-31 मई की देर रात लगभग दो बजे चोरों ने चार घरों को बनाया अपना निशाना। प्रवीण कुमार सिंह के घर का कुंडी तोड़ करीब 2.5 लाख के जेवरात व कीमती वस्त्र के साथ 10 नकद राशि उड़ाया।फिर मनोज कुमार सिंह के घर से 3 लाख के जेवरात के साथ कीमती सामान उडाए।व शिव शंकर किराना दुकान से 10-15 हजार रुपये के सामान के साथ 75 रुपये नकद राशि उड़ाए। आखिर में परमानंद सिंह सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के घर से 40 नकद राशि के साथ लगभग 1 लाख के जेवरात पर हाथ साफ किया। बताया गया है कि चोरी के वारदात के समय घर के निवासी कोई अपने काम पर मधुबनी में थे तो कोई किसी काम से बाहर थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने अहले सुबह ही घनश्यामपुर दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर टायर जलाकर घण्टो प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों में बार बार हो रही चोरी की घटना पर रोक ना लगाने को लेकर आक्रोश था। घटना के खबर मिलते ही घनश्यामपुर थाना तथा बिरौल के एसडीपीओ सुरेश कुमार अपने पूरे दल बल के साथ घटना स्थल पर मौजूद रहे। इससे पहले 2 मार्च को इसी गांव में एक ही रात पांच घरों में लगभग 25 लाख की चोरी की घटना हुई थी। जिसमें अभी तक घनश्यामपुर पुलिस को किसी तरह की सफलता नहीं मिली वही 4 मार्च की रात घनश्यामपुर गांव में सेवानिवृत्त गुलाब झा के घर से भी लगभग 5 लाख की चोरी हुई थी जिसमें भी घनश्यामपुर पुलिस असफल रही। घनश्यामपुर पुलिस को लगातार मिल रहे असफलता से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे एस डी एम बिरौल मो० शफीक आलम,एस डी पी ओ बेनीपुर अंजनी कुमार, विनोद मिश्र,डिप्टी प्रमुख घनश्यामपुर नसर नवाब व अन्य लोग जुटे थे। डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुँच कर घूमफिर कर अपनी ड्यूटी पूरी करके चले गए पर कुछ हाथ नही लगा।

