Home मुख्य भरोसे के तीन साल बेमिसाल के नारे के साथ भाजपा का महासंपर्क अभियान। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 31, 2017

भरोसे के तीन साल बेमिसाल के नारे के साथ भाजपा का महासंपर्क अभियान। Voice of Darbhanga

IMG_20170531_163417

दरभंगा: पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष और गरीब कल्याण वर्ष के तहत दरभंगा ग्रामीण मंडल भाजपा के पंचायत भालपट्टी बूथ संख्या 104 एवं 105 पर मंडल महामंत्री आनन्द चौधरी के नेतृत्व में “भरोसे के तीन साल बेमिसाल,भ्रष्टाचार मुक्त नए भारत का निर्माण,गरीब हमारे भगवान-, इनकी सेवा हमारा धर्म” आदि के नारों के साथ प्रत्येक घरों से सम्पर्क कर महा सम्पर्क अभियान चलाया गया। बूथ न.104 के व्यास गद्दी के बरामदे पर चौपाल भी लगी।

जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी अशोक नायक ने कहा की मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में यूँ तो भाजपा के पास गिनाने की लम्बी सूची हैं पर राजनितिक तौर पर भ्रष्टाचार,तुष्टीकरण, वंशवाद और जातिगत राजनीति से मुक्ति को बड़ा बदलाव मानते हैं। हर मानक पर मोदी सरकार जनता की अपेक्षा पर खड़ा उतरी है। बेरोजगारों, गरीब, शोषित वंचित और पिछड़ा वर्गों को प्राथमिकता में रख कर कार्य योजना बनाई गयी हैं।

दरभंगा ग्रामीण विधान सभा विस्तारक श्रीपति पाठक ने कहा कि काँग्रेस ,जद यू,लालू और वामपंथी भ्रष्टाचारियो और अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही हैं।राज्य में लगातार अपहरण और बलात्कार की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा हैं।

महासम्पर्क अभियान में विजय कुमार झा,प्रमोद मिश्र,रवि कुमार.विजय साह,प्रवीण चौधरी,ल ललन मिश्र, डोमु पासवान,अशोक साह.अजय साह,भोला मंडल,रूना देवी,रामनरेश यादव प्रमुख रूप से थे।

Share

Leave a Reply