
सात निश्चय योजना जनता को ठगने की योजना: सीपीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को सीपीएम कार्यकर्ताओं द्वारा देशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत सात सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहाँ कि ये सुशासन की सरकार है। इससे गरीबों का भला नहीं होने वाला है। इनकी सात निश्चय योजना सभी ठगने की योजना है। मांगो में खाद्य सुरक्षा कार्ड एवं राशन बिना आधार आवंटन किया जाए, पेंशनधारियों को जल्द से जल्द पेंशन बटवाड़ा करने, मनरेगा कार्य में लूट खसोट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने, कब्जे वाली जमीन का पर्चा व पर्चेधारी को वेदखल पर रोक तथा वास विहीनों को पर्चा देने, किसानों को खाध बीज व कीटनाशक दवा उचित मूल्य पर पंचायत स्तर पर वितरण करने, छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि तथा साईकल योजना अविलंब भुगतान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अभिलंव देने सहित अन्य योजनाओं का मांग रखा। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अंचल सचिव महेश दूबे तथा संचालन किसान सभा के जिला अध्यक्ष सुधीर कांत मिश्र ने किया। मौके पर लालबाबू पासवान, संजीव तिवारी, नागेश्वर चौपाल, फूलेश्वर पासवान, कामनी देवी, अनिल महाराज, शेलेन्द्र साह, रामबली पासवान, सुनील राम, गुड्डू झा, सुमित्रा देवी मौजूद थे।

