Home मुख्य गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से टूटकर बने गैंग्स ऑफ़ ब्लैकलिस्टेड स्नाइपर का पर्दाफाश। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 31, 2017

गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से टूटकर बने गैंग्स ऑफ़ ब्लैकलिस्टेड स्नाइपर का पर्दाफाश। Voice of Darbhanga

IMG_20170531_230040दरभंगा: फिल्मों के सीन और कहानियों का असर युवाओं के सर पर काफी चढ़ कर बोलता है और ग्लैमर के चक्कर में अपराध की दुनिया में चले जाते हैं। फिल्मों के कहानियों के तर्ज पर गैंग बनाते हैं और फिर गैंग टूटने पर नया गैंग भी बनाते हैं। इसी तरह का कुछ मामला आज एएसपी दिलनवाज अहमद के कार्यालय में हुए चौकाने वाले खुलासे के दौरान देखने को मिला।

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्त में आए एक व्यक्ति से पूछताछ में अन्तर्जिला अपराधी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। उसकी निशानदेही पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह की सक्रियता दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में होने का दावा बुधवार को दरभंगा पुलिस ने किया।

दरअसल मंगलवार को समस्तीपुर पुलिस ने कल्याणपुर थाने के गोपालपुर के पास लहेरियासराय से आ रहे बाइक सवार चार युवकों को पकड़ा। सामान्य पूछ-ताछ में पुलिस को कुछ शंका हुई। राघव कुमार नामक युवक से सख्ती से पूछ-ताछ करने पर पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली।

राघव दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के दिलावरपुर का रहने वाला है और पहले जेल जा चुका है। कल्याणपुर पुलिस ने दरभंगा पुलिस को जानकारी दी। एएसपी दिलनवाज के निर्देश पर वहां की पुलिस राघव को लेकर पहुंची थी। कल्याणपुर एसएचओ अमजद अली ने बताया कि राधव की निशानदेही पर समस्तीपुर मालगोदाम के पास से दो अन्य लोगों को पकड़ा गया।

इसके अलावा कई मामलों में अपराध में लिप्त रहने वाले गोलू पासवान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। कल्याणपुर एसएचओ ने ये भी बताया कि गिरफ्त में आए लोग अपराध की कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

राधव ने बताया कि वो  स्काई राय नाम से जाना जाता है और “ब्लैक लिस्टेड स्नाइपर गैंग” के लोगों के टच में रहता है। दरभंगा में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश से उसने इनकार किया। बकौल राघव गैंग के सदस्यों ने उससे एक बाइक देने को कहा था।

एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि गैंग आफ वासेपुर नामक अपराधी गिरोह से टूट कर ये नया गिरोह बना है। उन्होंने आशंका जताई कि नए गिरोह के आपराधिक मंसूबों में दरभंगा में किसी वारदात को अंजाम देना भी शामिल हो सकता है। एएसपी ने कहा कि गैंग आफ वासेपुर के कुछ अपराधी हाल में जेल से निकले हैं और उन पर पुलिस की खास नजर है।

उन्होंने कहा कि उर्दू मुहल्ला निवासी सूरज की बाइक चोरी हुई थी। उसके मित्र बाइक की खोज में लगे थे। किसी तरह राघव उनके संपर्क में आया और चोरी गई बाइक वापस दिला देने का लालच देकर समस्तीपुर ले जा रहा थे।  दो बाइक पर चार लोग यानि सूरज के दो दोस्त और राघव के साथ गोलू पासवान समस्तीपुर की तरफ निकले थे। पुलिस का कहना है कि इसके एवज में राघव को सूरज से दस हजार रूपये मिलने थे।

Share

Leave a Reply