Home मुख्य पाल्यों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की अनुशंसा। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 31, 2017

पाल्यों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की अनुशंसा। Voice of Darbhanga

IMG_20170531_232002

दरभंगा : जिला प्रशासन ने आज 10 पाल्यों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति करने का निर्णय लिया और अपनी अनुशंसा संबंधित विभाग को भेज दी. अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में स्थापना समिति की बैठक जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आहुत की गई. बैठक में एक तरफ जहां 10 पाल्यों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया. वहीं 20 व्यक्तियों को एसीपी/एमएसीपी के तहत वित्तीय उन्नयन वृत का लाभ दिया गया. वहीं 10 व्यक्तियों को समूह ‘घ’ में परिचारी की सेवा हेतु सम्पुष्टि की गई. इसके साथ ही 18 व्यक्तियों को समूह ‘घ’ से समूह ‘ग’ में पदोन्नति देने की अनुशंसा की गई. बैठक में स्थापना शाखा प्रभारी, वरीय उप समाहर्ता रमेश चन्द्र चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दीवाकर एवं जिला लेखा पदाधिकारी नील कमल उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply