
प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की मदद करनी पड़ी महंगी। Voice of Darbhanga

कमतौल: प्रसव पीड़ा से तरप रही एक पर्दानसीन युवती को मदद करना सिरहुल्ली गांव निवासी ललन पांडेय को महंगा पड़ गया और उन पर कई आरोप मढ़ दिये गये. हुआ यूं कि सुबह 8:30 बजे के आस-पास बाइक पर सवार एक युवक और पर्दानसीन एक युवती तत्काल आराम पाने के लिए उनके घर दस्तक दी. युवक के आग्रह पर उन्होंने आश्रय दिया. तभी युवती ने एक बालक को जन्म दे दिया. वहीं युवक अपना बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ. युवक की खोज चल ही रही थी कि युवती भी मृत बालक को छोड़ खिसक गई. युवक-युवती का कोई अता-पता नहीं जानने के कारण श्री पांडेय को बड़ी परेशानी बढ़ गई. उन्होंने तत्काल कमतौल थाना को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर बाईक जप्त कर लिया. इसी बीच पूरे मामले में उस समय नया मोड़ आ गया. जब धरमपुर गांव के एक महिला ने पांडेय पर ही कड़े तेवर के साथ उनके पुत्र का बाइक छीन लेने का आरोप लगा दिया. इसी बीच बच्चा जनने वाली युवती ने एक अन्य महिला का सहारा लेकर बगल के बटोल टोले पहुंच गई. पुलिस वहां तक पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया. लेकिन युवती बार-बार अपना बयान और पता बदल रही थी. जिसके बाद युवती को थाना अपने साथ ले गई है. वैसे समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश पुलिस कर रही है और युवती का सही पता और पूरी कहानी जानने का प्रयास कर रही है. फिलहाल कोई प्राथमिकी किसी तरफ से दर्ज नही करायी गयी है।

