
Home मुख्य गाँव के युवक के साथ ही मौत से दो दिन पहले लापता हुई थी सिमरी में मृत मिली युवती। Voice of Darbhanga
गाँव के युवक के साथ ही मौत से दो दिन पहले लापता हुई थी सिमरी में मृत मिली युवती। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गत 29 मई की सुबह सिमरी थानाक्षेत्र के जलवार-कमरौली मुख्य पथ के किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश की पहचान हो गयी है। वॉइस ऑफ़ दरभंगा पर सबसे पहले तस्वीर के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद जब ग्रामीणों ने तस्वीर देखा तो परिजनों को बताया और फिर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। मृत युवती की पहचान सकरी थानाक्षेत्र के चौरी गाँव निवासी अर्जुन पासवान की 17 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पिंकी गत 27 मई से ही गाँव के ही राकेश ठाकुर के साथ फरार थी। युवती की गला दबाकर हत्या की आशंका जतायी जा रही थी। पुलिस को राकेश ठाकुर की तलाश है। राकेश ठाकुर के गिरफ्तारी के बाद ही इस राज से पर्दा उठ पायेगा।

