
फ्रॉड कम्पनी का प्रचार करने वाले भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर दरभंगा में एक और मुकदमा दर्ज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा सांसद के खिलाफ फ्राड कंपनी का प्रचार करने के लिये दोषी मान कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मनोज तिवारी ने वास्तु विहार नाम की एक रियल स्टेट कंपनी के लिये प्रमोशन का काम किया था। उस कंपनी की संदिग्ध कार्यप्रणाली को देखते बिहार के अनेक शहरों में कंपनी के खिलाफ मुकदमें पिछले एक साल से किये जा रहे हैं। एक साल पहले पटना की रहने वाली शिक्षिका ने कंपनी के निदेशकों के साथ भाजपा सांसद का नाम भी नामजद कराया था।
दरभंगा में भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ फ्राड व चीटिंग का मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। इसमें नौ लोगों को नामजद किया गया था।
ताज़ा मामले में एक वकील की पत्नी ने दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता ने अन्य ग्राहकों की तरह कंपनी की योजना में प्लाट के लिये आवेदन किया था। काफी समय बीतने के बाद भी कंपनी न तो प्लॉट दे रही थी और न ही लिया हुआ रुपया वापस कर रही थी। शिकायतकर्ता श्रीमती रानी देवी ने बताया कि उसने 2013 में वास्तु विहार कंपनी की आवासीय प्लॉट योजना के लिये पंजीकरण करवाया था। पंजीकरण के समय उनसे कंपनी ने 7.86 लाख रुपये लिये थे। उसने मनोज तिवारी इस कंपनी का प्रचार-प्रसार करते देखने के बाद ही कराया था। कंपनी ने उनके नाम पर प्लॉट की रजिस्ट्री तो करवायी लेकिन प्लॉट आजतक उन्हें हैंडओवर नहीं किया गया है।

