Home मुख्य घर में लगी पानी की मोटर को स्वीच ऑफ करने के दौरान करेंट लगने से अधेड़ की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 1, 2017

घर में लगी पानी की मोटर को स्वीच ऑफ करने के दौरान करेंट लगने से अधेड़ की मौत। Voice of Darbhanga

IMG_20170601_172555

सिंहवाड़ा: कटका पंचायत के पैरा गाँव में एक अधेड़ की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गई। वे अपने घर में लगी पानी की मोटर को स्वीच ऑफ करने गये थे जिसके दौरान वे स्पर्शघात की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी हालत में पीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर ने नाजुक स्थित को देखकर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के लिए डीएमसीएच ले जानें के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक 50 वर्षीय दिनेश पांडेय के परिजनों ने बताया की इलाज अगर समय पर पीएचसी में होता तो जान बच सकता था। पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डां प्रेम चन्द्र ने बताया नाजुक स्थिति में यहाँ लाया गया था जो कि इलाज करना संभव नहीं लग रहा था, इसलिए रेफर करना पड़ा है।

Share

Leave a Reply