Home मुख्य क्राइम मीटिंग में एटीएम फ्रॉड रोकने एवं मामलो से निपटने केलिए दिए गए विशेष निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 1, 2017

क्राइम मीटिंग में एटीएम फ्रॉड रोकने एवं मामलो से निपटने केलिए दिए गए विशेष निर्देश। Voice of Darbhanga

IMG_20170601_211113

दरभंगा: सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलनवाज अहमद ने गुरूवार को लहरियासराय थाना पर क्राइम मीटिंग के दौरान थाना अध्यक्ष को कई प्रकार के निर्देश व टास्क दिए। बैंक फ्रॉड, अपराध एवं अपराधियों पर विशेष चौकसी ,शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की विषय पर विशेष निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलनवाज अहमद ने बताया कि एटीएम फ्रॉड पर विशेष टास्क  व रात्रि गश्ती बढ़ाने को कहा गया है ।आगे उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के पर समीक्षा कर निष्पादन में तेजी लाने के साथ-साथ हाल के दिनों में जेल से निकले अपराधी पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है ।इधर कुछ दिनों से दरभंगा में अपराधिक घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों पर भी विशेष निगरानी का टास्क दिया गया है ।आगे उन्होंने कहा कि बैंक फ्रॉड से संबंधित मामले में जांच के लिए झारखंड गए पुलिस टीम के रिपोर्ट की भी समीक्षा किया गया है ।बैठक में क्राइम एवं क्रिमिनल पर विशेष चौकसी व बैंक की निगरानी पर निर्देश दिया गया है।

बैंक फ्रॉड पर श्री अहमद ने बताया कि सभी बैंकों को लोगो को जागरूक करने वाला सीडी बनाकर उपलब्ध कराया जा चुका है और उन्हें अपने शाखा में बजाते रहना है। पर कहीं इसका अनुपालन नही हो पा रहा है।  थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए श्री अहमद ने कहा कि अपने थानाक्षेत्र के सभी बैंकों में सीडी का बजना सुनिश्चित कर लिखित में सूचित करें। अगर किसी के साथ घटना होती है और उनके पास वादी शिकायत लेकर आता है तो तत्काल बैंक से संपर्क करके एटीम एवं खाता को अविलम्ब बन्द कराये ताकि निकासी न हो सके चाहे मामला किसी भी थाना क्षेत्र का हो। साथ ही

कोई भी अगर फोन से बैंक मैनेजर बन कर कोई एटीम का नम्बर का खाता नम्बर पूछता हो और ग्राहक को बेवकूफ बना कर पैसा ठगी करता हो तो तत्काल उस नम्बर का डिटेल प्राप्त करें। यदि फर्जी नाम पते से सिम लिया गया हो तो संबंधित दुकानदार पर कारवाई करे। फिर आईईएमआई का ट्रेस निकाल कर कारवाई करें।

क्राइम मीटिंग में सदर अनुमंडल के सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply