
माँगो को लेकर पंचायत वार्ड सदस्यों का धरना एवं प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पंचायत वार्ड सदस्य संघ के कार्यकारिणी की बैठक राज्य कमिटि के निर्णयानुसार जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मणि की अध्यक्षता में धरनास्थल पर हुई. जिसमें जिले के 18 प्रखंड से आए हुए वार्ड सदस्यों ने भाग लिया. वहीं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में समाहरणायल पर वार्ड सदस्यों ने प्रदर्शन भी किया और मांगो के सर्मथन में एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी कार्यालय को सौंपा.

