
रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ आइसा का विश्वविद्यालय मुख्यालय पर प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : छात्र संगठन आइसा की ओर से आज स्रातक प्रथम खंड परीक्षाफल में गड़बड़ी एवं सत्र नियमित करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और परीक्षा विभाग में तालाबंदी कर दी. प्रदर्शन का नेतृत्व मयंक कुमार, विशाल माझी, गंगा प्रसाद पासवान ने किया. प्रदर्शन के बाद सुनील कुमार आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, सुनील कुमार, प्रिति कुमारी, पंकज पासवान, मनोज यादव, मनीष यादव ब्रजेश कुमार, राजन कुमार, विवेक कुमार, राजू झा, ललित सहनी, जितेन्द्र सहनी, राजू कर्ण ने भी अपने विचार रखे. वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ. छात्रों ने कुलपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा.

