
वज्रपात से मृत के पीड़ित परिवार को मिला अनुदान। Voice of Darbhanga

केवटी : व्रजपात से प्रखंड क्षेत्र के नारियल टोल निवासी शंकर कुमार यादव की हुई मौत के बाद शुक्रवार को सीओ संतोष कुमार सुमन ने उसके पिता श्रीप्रसाद यादव को चार लाख का चेक प्रदान किया. मालूम हो कि शंकर की मौत 29 अगस्त 016 में मनीगाछी रेलवे स्टेशन के समीप गिरे वज्रपात में हो गई थी. बताया जाता है कि यह चेक आपदा प्रबंधन विभाग राहत कोष के द्वारा सहायता के रूप में दिया गया है.

